जबलपुर में पैदल जा रहे युवक का मोबाइल फोन छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे

जबलपुर में पैदल जा रहे युवक का मोबाइल फोन छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे

प्रेषित समय :16:30:53 PM / Sat, Sep 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में तहसील चौक से एसपी आफिस की ओर पैदल जा रहे युवक रितिक वर्मा के हाथ से मोटरसाइकल सवार बदमाश मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले. रितिक ने शोर मचाते हुए पीछा किया लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे.

पुलिस के अनुसार छोटी ओमती निवासी रितिक वर्मा उम्र 26 वर्ष ड्रायवरी करता है. बीती शाम  लगभग 7-30 बजे रितिक तहसील चौक से एसपी आफिस की ओर पैदल जाने निकला. जब वह हाईक ोर्ट के गेट 6 से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान पीछे से काले रंग की मोटर सायकल में तीन बदमाशों ने उसके हाथ से उसका मोटेारोला कम्पनी का मोबाइल कीमती 11 हजार 990 रूपये का छीना और भाग निकले. मोबाइल फोन छिनते ही रितिक ने शोर मचाते हुए पीछा किया लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे. लूट की घटना से राह चलते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया. रितिक ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी निकाले है, ताकि लुटेरों की पहचान हो सके. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-