जबलपुर में लम्बे समय से फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, पुलिस की टीमें संंभावित ठिकानों पर दे रही दबिश

जबलपुर में लम्बे समय से फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, पुलिस की टीमें संंभावित ठिकानों पर दे रही दबिश

प्रेषित समय :16:14:24 PM / Sat, Sep 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में लम्बे समय से फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस अधीक्षक ने इनाम घोषित किया है. फरार आरोपियों में सात अज्ञात है, जिन्हे पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है.

पुलिस के अनुसार कूटरचित दस्तावेज तैयार ग्राम रामपुर नकटिया खसरा नम्बर 31 अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों की भूमि का अंतरण कर धोखाधडी करने वाले अज्ञात 4 आरोपियों पर प्रत्येक पर 5000-5000 रूपये, सिविल लाईन में रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 1 के बाहर चाकू मारकर प्राणघातक चोट पहुंचाने वाले अज्ञात 2 आरोपियों पर प्रत्येक पर 5000-5000 रूपये, सिविल लाईन के बर्न कम्पनी के पास गला घोटकर हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी पर 5000 रूपये, तिलवारा में शांति देवी यादव निवासी राममंदिर के पास धनवंतरीनगर पर 4000 रूपये, गोहलपुर में करन ठाकुर निवासी शनि मंदिर के पास अधारताल, विक्की पटेल, संदीप उर्फ एडी चौधरी, हग्गू चौधरी, छोटू केवट, चंदन उर्फ पाटन विश्वकर्मा प्रत्येक पर 4000-4000 रूपये, सिविल लाईन में शेख शौराब अतहर गौहर पर 4000 रूपये, गोहलपुर में अनुराग बागोलिया पर 3000 रूपये, गोरखपुर में राज बेन पर 3000 रूपये, तिलवारा में सलमान पारधी पर 2000 रूपये का ईनाम रखा है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-