लोडिंग आटो के पलटते ही टमाटर बटोरने लगी होड़, ट्रक की टक्कर से पलटा

लोडिंग आटो के पलटते ही टमाटर बटोरने लगी होड़, ट्रक की टक्कर से पलटा

प्रेषित समय :17:31:16 PM / Sat, Sep 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सिहोरा स्थित खितौला रोड पर आज उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब ट्रक ने लोडिंग आटो को टक्कर मार दी. आटो के पलटते ही उसमें रखे टमाटर पलट गए, जिसे बटोरने लोगों में होड़ मच गई. इस बीच कुछ लोगों ने आटो के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

बताया गया है कि सिहोरा के गढिय़ा मोहल्ला निवासी सोनू बर्मन उम्र 30 वर्ष लोडिंग ऑटो क्रमांक एमपी 20 एलबी 4011 से जबलपुर मंडी से सब्जी लेकर सिहोरा आया था. सोनू दोपहर करीब दो बजे खितौला सब्जी छोडऩे के लिए निकला. जब वह जय भवानी कॉलोनी के सामने से गुजर रहा था, इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने उसके ऑटो को टक्कर मार दी. सड़क की साइड पट्टी ऊंची होने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलटता चला गया.

आटो को पलटते देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई. इस बीच कुछ लोगों में चालक को बचाने के बजाय सड़क पर बिखरे टमाटर को उठाने होड़ मच गई, जिसे देखो वहीं टमाटर उठाकर भाग रहा ािा. वहीं कुछ लोगों ने ऑटो में फंसे सोनू को सुरक्षित बाहर निकाला. वहीं घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला. घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायल सोनू बर्मन को अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-