जबलपुर में धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

जबलपुर में धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

प्रेषित समय :19:49:54 PM / Mon, Sep 7th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में बरेला पुलिस ने जमीन संबंधी धोखाधड़ी के बड़े मामले में फरार चल रहे जीएसके मेंबर्स कंपनी के प्रोपराइटर रमनीत सिंह सेठी को बरेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रमनीत सिंह पर करीब 2.44 करोड़ रुपये की जालसाजी का संगीन आरोप है।
                                 पुलिस के अनुसार रमनीत सिंह सेठी के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 08 आपराधिक प्रकरण दर्ज थे, जिनमें बरेला थाने के 7 और गोरखपुर थाने का 1 मामला शामिल है। पुलिस को खबर मिली कि आरोपी नवादा रोड पर प्रीत विहार कॉलोनी स्थित साईं मंदिर के पास है। जिसपर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र में लंबे समय से लंबित जमीन घोटालों की शिकायतों पर पुलिस लगातार नजर रख रही थी। संपत्ति की खरीद-बरोख्त में बड़े पैमाने पर हेरफेर करने के बाद जब पीडि़तों ने आवाज उठाई, तब विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे। एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी भूमिगत हो गया था और अपनी पहचान छिपाकर ठिकाने बदल रहा था। लगातार मुखबिरों के नेटवर्क और सर्विलांस की मदद से उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। जैसे ही उसके नवादा रोड इलाके में मौजूद होने की पुख्ता खबर आई, फौरन जाल बिछाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से आरोपी को भागने या संभलने का कोई मौका नहीं मिला और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। आरोपी को पकडऩे में एसआई केपी झारिया, उप निरीक्षक शशिकला उड़के तथा सहायक उप निरीक्षक मुकेश प्रभाकर, आरक्षक अविनाश व रवि शर्मा की सराहनीय भूमिका रही। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-