जबलपुर में पचमठा मंदिर में चोरी से भड़का आक्रोश, अधारताल बाजार बंद कर लोगों ने निकाला मौन जुलूस

जबलपुर में पचमठा मंदिर में चोरी से भड़का आक्रोश, अधारताल बाजार बंद कर लोगों ने निकाला मौन जुलूस

प्रेषित समय :17:58:02 PM / Mon, Sep 7th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में अधारताल स्थित प्रसिद्ध पचमठ्ठा महालक्ष्मी मंदिर में जन्माष्टमी की रात चोरी हुई। उत्सव खत्म होने के बाद देर रात करीब 2 बजे अज्ञात बदमाशों ने मंदिर का ताला और लॉकर तोड़कर दानपेटी से नगदी चुरा ली। चोरों ने महालक्ष्मी की प्रतिमा चुराने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं होने पर उसे खंडित कर दिया।
                      घटना के विरोध में  स्थानीय निवासियों, संत समाज, पुजारियों और व्यापारी संघ ने अधारताल क्षेत्र का बाजार बंद रखा। इसके बाद मौन जुलूस निकाला गया, जिसमें पुरुष, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। व्यापारी संघ के सहयोग से निकाले गए जुलूस में पुलिस और जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी और श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थल पर ऐसी घटना से सनातन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। श्रद्धालुओं ने पुलिस से क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-