जबलपुर। एमपी के जबलपुर में रामपुर स्थित नेशनल कालोनी में रहने वाले नीलेश कोहले का सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के सोने व चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात उस वक्त हुई है जब परिवार के लोग नागपुर में भरती अपने घर के सदस्य का हाल जानने गए थे।
पुलिस के अनुसार नीलेश कोहले उम्र 54 वर्ष निवासी नेशनल हाउसिंग सोसायटी छापर रामपुर फायर सेफ्टी का काम करतें है। वे अपनी पत्नी के हार्निया का इलाज कराने नागपुर गये थे। घर में माता पिता अकेले रहे, 27 अगस्त को माता पिता व पुत्री घर में ताला लगाकर देखने के लिए नागपुर पहुंच गए। इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने आलमारी से सोने के 2 जोड़ी मंगलसूत्र, टाप्स, रिंग्स, 7 अंगूठी, 4 चूड़ी, 1 लॉकेट, चांदी की 2 जौड़ी पायल, कलश, गिलास, 1 लक्ष्मी गणेश जी मूर्ति, चांदी की गाय, 2 जनेउ, 8 सिक्के, 2 दिया चोरी कर लिए। 5 सितम्बर को परिजनों ने फोन पर कामवाली बाई संजना पटेल को घर जाकर साफ सफाई करने के लिए कहा, संजना जब घर पहुंची तो देखा तो मुख्य दरवाजा का ताला टूटा पड़ा है, अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। उसने फोन पर नीलेश कोहले को घर में चोरी होने की खबर दी। नीलेश बीती शाम घर आए तो देखा कि आलमारी में रखे सारे जेवर गायब थे। गृहस्थी का भी बहुत सा सामान चोरी हो चुका था। घर में चोरी की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
वेयर हाउस से ई-रिक्शा के पार्टस चोरी-
कटंगी थानान्तर्गत बेलखाड़ू के ग्राम काकरखेड़ा में आदित्य तिवारी का वेयर हाउस है, जिसे रेवती आटो मोटिव कम्पनी के मालिक सुजीत वर्मा को प्रतिमाह 45 हजार रूपये में फरवरी 2023 में अनुबंध पत्र तैयार कर किराये पर दिया था, एक वर्ष बाद सुजीत वर्मा द्वारा वेयर हाउस मे आटो पार्ट्स का सामान लाकर रखा गया था, जनवरी 2025 से सुजीत वर्मा वेयर हाउस नहीं आये तथा न ही उसके वेयर हाउस का किराया दिया। पिछले दिनों वेयर हाउस का ताला तोड़कर चोरों ने ई-रिक्शा का सामान 10 मोटर, 10 कन्ट्रोलर, 40 टायर एवं रिम, 10 साउंड सिस्टम, 10 आटो की वायरिंग, कुछ हार्न, लाईट, नटबोल्ट टूल्स कीमती 3 लाख रूपये का चोरी कर लिया। पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जबलपुर में सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर चोरी, परिजन इलाज कराने गए थे नागपुर
प्रेषित समय :17:03:59 PM / Mon, Sep 7th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर





