जबलपुर में रांझी पुलिस ने पकड़े पांच बदमाश, गुप्ता स्वीट्स में की थी तोडफ़ोड़

जबलपुर में रांझी पुलिस ने पकड़े पांच बदमाश, गुप्ता स्वीट्स में की थी तोडफ़ोड़

प्रेषित समय :16:50:33 PM / Tue, Sep 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में रांझी में मढ़ई स्थित गुप्ता स्वीट्स में तोडफ़ोड़ कर उपद्रव मचाने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने अवैध वसूली की नियत से तोडफ़ोड़ की थी.

पुलिस के अनुसार अभिषेक उर्फ अभिषेक उर्फ छोटू कबाड़ी अपने साथियों के साथ मिलकर गुप्ता स्वीट्स में गुंडा टैक्स वसूलने के लिए तोडफ़ोड़ कर उपद्रव मचाया था. मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों विज्जू चौधरी और जेंगो को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. मामले की गहन जांच के दौरान अन्य आरोपियों के नाम सामने आए थे.  इसके बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अभिषेक उर्फ छोटू कबाड़ी, राज कोल उर्फ राज केटीएम, अभिषेक भूमिया राजीव कोत उर्फ राज स्मार्टी स्वप्रित उर्फ रोहन आरोपी मढ़ई क्षेत्र के ही निवासी हैं.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन आरोपियों को पुलिस द्वारा पैदल उसी स्थान पर ले गई, जहां पर आरोपियों ने तोडफ़ोड़ व उपद्रव किया था. पुलिस की सख्त हिदायत के बाद आरोपियों ने सार्वजनिक रूप से दोबारा ऐसा कोई कृत्य या अपराध न करने की कसम खाई.  पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी छोटू कबाड़ी के खिलाफ पहले से ही लगभग 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ भी 1-2 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. पुलिस आसपास के अन्य धानों से भी इनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-