जबलपुर. एमपी के जबलपुर में मदनमहल की भारत कालोनी में रहने वाला दवा कारोबारी सूदखोरों के मकडज़ाल में ऐसा फंसा कि निकल ही नहीं पा रहा है. लाखों रुपए ब्याज व मूलधन देने के बाद भी सूदखोरों का कर्जा कम नहीं हो रहा है. जिसके चलते कारोबारी संतोष कुनबी ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी है. जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए संतोष कुनबी निवासी भारत कालोनी मदनमहल ने बताया कि उसका दवाईयां खरीदने बेचने का व्यवसाय है. वर्ष 2002 में उसकी मॉ की तबियत खराब हुयी थी उसी समय उसके छोटे भाई की शादी भी हुयी थी तथा उसके व्यापार में भी नुकसान हुआ जिसके लिये उसने कुछ लोगों से उधार रूपये लिये थे, उसने ग्राम सूखा निवासी अनिल पटेल से सितम्बर 2025 में 5 लाख रूपये उधार लिये थे जिसका केवल ब्याज के रूप में 3 लाख 61 हजार रूपये दे चुका है परन्तु अभी भी 5 लाख रूपये की मूल रकम की मांग कर परेशान कर रहे है.
शक्ति नगर निवासी उमेश पटेल से वर्ष 2025 में 1 लाख 75 हजार रूपये उधार लिये थे जिसके 1 लाख 68 हजार रूपये ब्याज के रूप में दे चुका है, उमेश पटैल द्वारा 3 लाख 50 हजार रूपये की मांग करके परेशान किया जा रहा है बेदीनगर निवासी आशू नेल्सन से अक्टूबर वर्ष 2022 एवं वर्ष 2023 में कुल 6 लाख रूपये उधार लिये थे जो उससे 9 लाख 65 हजार रूपये ले चुका है फिर भी 6 लाख रूपये मूल एवं आठ माह के ब्याज की और मांग कर परेशान कर रहा है, कृपाल चैक निवासी अंकुर डाबर से वर्ष 2025 में 80 हजार रूपये उधार लिया था जो उससे 2 लाख 40 हजार रूपये वसूल चुके हैं तथा 70 हजार रूपये की मांग कर रहे हैं,
अजय महोबिया से लगभग डेढ़ वर्ष पहले 50 हजार रूपये उधार लिये थे जिसके 20 हजार रूपये वापस कर दिये थे बचे हुये 30 हजार रूपये के बदले में 91 हजार रूपये बसूल चुका है, और भी 1 लाख 98 हजार रूपये की मांग कर परेशान कर रहा है, गुप्तेश्वर निवासी सन्नी अरोरा से लगभग डेढ़ वर्ष पहले 30 हजार रूपये उधार लिया था जिसके बदले में 42 हजार रूपये दे चुका है जो अभी 42 हजार रूपये की मांग कर परेशान कर रहा है, मदनमहल निवासी बंटी उर्फ रितेश श्रीवास्तव से नम्बर एवं दिसम्बर 2024 में कुल 90 हजार रूपये लिया थे जो उससे 1 लाख 30 हजार रूपये वसूल चुका है अभी भी 1 लाख 55 हजार रूपये व 5 माह का ब्याज की मांग करके परेशान कर रहा है. बदनपुर निवासी रतन से एक वर्ष पहले 20 हजार रूपये उधार लिये थे जिसके 24 हजार रूपये वापस कर दिये थे फिर भी 20 हजार रूपये व 8 माह का ब्याज मांग कर परेशान कर रहा है,
गुप्तेश्वर निवासी श्रेयांश सोनी से डेढ़ वर्ष पहले 20 हजार रूपये लिये थे जिसे उसके द्वारा ब्याज के रूप में 14 हजार 400 हजार रूपये दे चुका है फिर भी श्रेयांश सोनी उससे 20 हजार रूपये की मांग कर रहा है. गढा निवासी रंजीत पटेल से 2 वर्ष पहले 1 लाख रूपये उधार लिया था ब्याज के रूप में 83 हजार 500 रूपये दे चुका है लेकिन रंजीत पटेल द्वारा 1 लाख रूपये एवं 6 माह के और ब्याज की मांग की जा रही है. इंद्रा बस्ती निवासी पिंटू से 2 लाख 50 हजार रूपये उधार लिया था जो उससे 2 लाख 81 हजार रूपये वसूल चुका है फिर भी और 4 लाख 80 हजार रूपये की मांग कर रहा है. जॉनसन टावर गोरखपुर निवासी सचिन चैकसे से डेढ वर्ष पूर्व 15 लाख रूपये 3 प्रतिशत ब्याज पर उधार लिया था जिसका सचिन ने 2 लाख रूपये का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट मकान के बिक्रीनामा के रूप मे बनवाया था, उसने सचिन को 18 लाख रूपये तथा 2 लाख 21 हजार रूपये ब्याज के रूप में दे चुका है, सचिन द्वारा अभी भी 2 लाख रूपये की मांग की जा रही हैं.
उसने सभी को पैसे अपना मकान बेच कर दिये है.ं सभी के द्वारा मूल से अधिक रूपयों की मांग की जा रही है. जो एक दूसरे से मिले हुये है, जो बारी बारी से ब्याज का पैसा लौटने के लिये दूसरे से उसे ब्याज पर रूपये दिलाते है, तथा रूपये अधिक हो जाने पर किसी तीसरे से ब्याज पर रूपये दिलाते है. सभी ने एक राय होकर षणयंत्र पूर्वक उसे ब्याज पर रूपये देकर अधिक राशि वसूलते हुये गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते है. शिकायत पर धारा 296(बी), 351(3), 61(2) बीएनएस तथा धारा 4 म.प्र. ऋणियों का संरक्षण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

