7 साल बाद BRICS सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली पहुंच सकते हैं चीनी राष्ट्रपति

7 साल बाद BRICS सम्मेलन में शामिल होने भारत आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति

प्रेषित समय :15:51:46 PM / Thu, Sep 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली.18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत का दौरा कर सकते हैं. चीनी विदेश मंत्रालय जल्द ही उनके दिल्ली प्रवास की आधिकारिक पुष्टि कर सकता है. तय कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति शी शनिवार दोपहर राजधानी नई दिल्ली पहुंचेंगे, जिसके बाद शाम को प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है.  वर्ष 2020 में गलवान घाटी में हुए सैन्य गतिरोध और सीमा विवाद के बाद, भारतीय सरजमीं पर दोनों शीर्ष नेताओं के बीच यह पहली सीधी द्विपक्षीय बातचीत होगी.

इससे पहले चीनी राष्ट्रपति अक्टूबर 2019 में दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए तमिलनाडु के मामल्लापुरम आए थे. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक हलकों में इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.  भारत मंडपम में सजेगा वैश्विक मंचभारत इस वर्ष 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है. 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन का मुख्य विषय (Theme) "Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability" रखा गया है.  

सम्मेलन में सदस्य देशों के राष्ट्रप्रमुख और साझेदार देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. इस दौरान वैश्विक सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता, आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) को मजबूत करने और डिजिटल नवाचार जैसे रणनीतिक मुद्दों पर गंभीर मंथन किया जाएगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-