जबलपुर में बदमाशों ने युवक पर सरेराह किया हमला, खून से लथपथ घायल लडख़ड़ाते हुए पहुंचा थाना

जबलपुर में बदमाशों ने युवक पर सरेराह किया हमला, खून से लथपथ घायल लडख़ड़ाते हुए पहुंचा थाना

प्रेषित समय :15:52:02 PM / Sat, Sep 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पनागर स्थित कुसनेर पेट्रोल पम्प के सामने बदमाशों ने अर्जुन भूमियाा नामक युवक पर आज सुबह 6.30 बजे के हाथ में ब्लेड फंसाकर युवक पर कई वार किए, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई. हमले में घायल युवक अर्जुन किसी तरह थाना पहुंचकर गिर गया. युवक को खून से लथपथ हालत में देख पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है.  

पुलिस के अनुसार अर्जुन भूमिया उम्र 35 वर्ष आज सुबह 6.30 बजे के लगभग गोहलपुर से सब्जी वाली लोडिंग पिकअप गाड़ी में बैठकर अपने घर जाने निकला. कुसनेर पहुंचने पर अर्जुन गाड़ी से उतरकर पैदल अपने घर जा रहा था, जैसे ही वह पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचा, तभी राजू चौधरी व दस्सी उर्फ प्रमोद चौधरी ने रास्ता रोककर पांच हजार रुपए की मांग की. अर्जुन ने रुपए देने से मना किया और आगे बढ़ गया.  

इस बीच दोनों बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए अर्जुन के साथ जमकर मारपीट की, इसके बाद हाथ में ब्लेड फंसाकर अर्जुन पर हमला कर दिया. हमले में अर्जुन के शरीर पर गंभीर चोटें आई. अर्जुन पर हमला होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिन्हे देख दोनों बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले. अर्जुन भूमिया खून से लथपथ हालत में थाना पहुंचा, जिसे देख पुलिस कर्मी स्तब्ध रह गए, पुलिस ने घायल अर्जुन को तत्काल पनागर के शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-