जबलपुर में सराफा कारोबारी के साथ 50 लाख रुपए की ठगी, क्रिप्टो करंसी में कमाई का लालच देकर लगाया चूना

जबलपुर में सराफा कारोबारी के साथ 50 लाख रुपए की ठगी, क्रिप्टो करंसी में कमाई का लालच देकर लगाया चूना

प्रेषित समय :18:06:38 PM / Sat, Sep 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सराफा कारोबारी को क्रिप्टो करंसी में करोड़ों रूपए कमाई की लालच देकर साइबर ठगों ने 50 लाख रुपए हड़प लिए. डिजिटल अरेस्ट में फंसे व्यापारी को धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो मामले की पुलिस अधिकारियों से की. पुलिस ने मामले की जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सराफा व्यापारी 18 जून को फेसबुक पर चंडीगढ़ सेक्टर 10 निवासी सिमरन शर्मा नाम की एक महिला ने स्वयं को एक लेडीज वेयर गारमेंट टेक्सटाइल कंपनी की मालिक और मैक्सोवाल्ट क्रिप्टो ट्रेडिंग कंपनी की फेंचाइसी मालिक बताकर युवक से मैसेंजर के माध्यम से बात की एक हफ्ते में विश्वास जमने के बाद उनसे क्रिप्टो ट्रेडिंग में अच्छे मुनाफे का प्रलोभन देकर 27.जून को अरविंद बंसल नामक एक व्यक्ति का नंबर 9655033907 सेंड किया. बताया कि ये मैक्सोवाल्ट कंपनी मैनेजमेंट के आफिसर है. ट्रेडिंग सेंटर में काम करते हैं.

अरविंद बंसल ने एक ट्रायल ट्रेडिंग के बाद एक ट्रेडिंग वाट्सएप ग्रुप इथर्नियम इलाइट में नंबर एड किया जिसमें पीडि़त के अलावा 4 मेंबर अरविंद बंसल, सिमरन शर्मा, रवि पंडित और प्रिंसेज थे. फेसबुक मैसेंजर पर सिमरन शर्मा नामक महिला ने अपना बाट्?सएप नंवर दिया. मोबाइल नंबर 9480318459 पीडि़त ने अपना नंबर उसको दे दिया फिर वाट्सऐप पर बात शुरु हुई और धीरे धीरे धीरे उसने  विश्वास जीता उसने बाइनांस क्रिप्टो ट्रेडिंग एप में एकाऊर ओपन कराया.

जब तक वाइनांस में ट्रेड हुई सब ठीक था. ज्यादा इन्वेस्ट नहीं हुआ. उसने वाट्सएप पर एक लिंक भेजा फिर उसने मैक्सोवाल्ट साइट पर  जोर देकर एक एकाउंट ओपन कराया. अरविंद बंसल ने पीडि़त का मोबाइल नंबर ट्रेडिंग वाट्सएप ग्रुप में जोडा ट्रेडिंग शुरू हुई. मेक्सोवोल्ट पर आनलाइन कांट्रेक्ट साइन कराया फिर बाइनेंस से यूएसडीटी मेक्सोवोल्ट पर ट्रासफर कराये. फिर यूएसडीटी हर ट्रेड के साथ बढने लगे. हर ट्रेड पर 20 और 30 प्रतिशत कमीशन यूएसडीटी के रूप में देना होता था, जो कि कांट्रेक्ट लाक ईन पीरियड होने के कारण ट्रेडिंग कैपीटल नहीं निकाल सकते थे. लाकइन पीरियड होने के कारण आफलाइन यूएसडीटी खरीदकर अरविंद बंसल को बैंक डिपाजिट रसीद सेंड करने पर अरविंद बंसल पेमेंट कंफर्म करके कमीशन क्लीयर का मैसेज देता था. शुरू में उसके डिपोजिट एड्रेस पर कमीशन सेंड किया.

ऐसी ट्रेड 8 बार हुई जिसके लिये हर ट्रेड पर खासकार आखरी की चार ट्रेड पर आरटीजीएस और कॉम मशीन से कैश बैक से बताये गये खाते खाताधारक मोहम्मद हुसैन निवासी निलंबुर केरल प्रमाण के लिए खाताधारक का आधारकार्ड और चैक की फोटो दी गई, के दो खातों में पैसा जमा कराकर कमीशन में जमा कराया. जो भी पैसा बैंक में जमा कराया वो यूएसडीटी आफलाईन खरीदने के लिये जो कि कमीशन जमा होने पर लाक इन पीरियड होल्ड हट जाएगा और फिर अपने यूएसडीटी बेच सकते है ऐसा कहा गया. फिर पीडि़त से सभी एकांउट नंबर भी मांगे गये. और  मेक्सोवोल्ट से वाइनांस पर स्थानांतरित करने के लिए वैरिफिकेशन करने को कहा जिसके लिए सिक्योरिटी वैरिफिकेशन अमाउंट जमा कराया गया. यह कुल मिलाकर 5067579 रूपए रहा. 20 जुलाई को मेक्सोवोल्ट प्लेटफार्म पर लॉग इन करने पर लाग इन ना होने पर पीडि़त को एहसास हुआ की उसके साथ साइबर स्कैम हुआ है फिर पीडि़त ने सायबर सेल थाने में संपर्क किया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-