रेल न्यूज: गोसलपुर स्टेशन के समपार फाटक क्रमांक 330 पर सड़क यातायात 20 सितम्बर तक बंद, ये है कारण

रेल न्यूज: गोसलपुर स्टेशन के समपार फाटक क्रमांक 330 पर सड़क यातायात 20 सितम्बर तक बंद, ये है कारण

प्रेषित समय :17:00:38 PM / Sun, Sep 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल पथ की सुरक्षा एवं संरक्षा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल के गोसलपुर स्टेशन के निकट स्थित समपार फाटक क्रमांक 330 पर रेल पथ के अनुरक्षण एवं ओवरहॉलिंग का कार्य किया जाएगा.

गोसलपुर स्टेशन के ओएचई पोल क्रमांक 1017/2-4 के समीप समपार फाटक क्रमांक 330 के अप एवं डाउन रोड में रेल पथ पर आवश्यक अनुरक्षण कार्य के कारण  13 सितंबर (रविवार) सुबह 08:00 बजे से 20 सितंबर (रविवार) शाम 17:00 बजे तक अप एवं डाउन सड़क यातायात पूर्णत: बंद रहेगा. यात्रियों एवं आमजन की सुविधा के लिए इस दौरान सड़क यातायात हेतु धमकी फाटक के एल. एच. एस. एवं समपार फाटक क्रमांक 331, गोसलपुर गेट का उपयोग करें.

रेलवे द्वारा यह कार्य रेल पथ की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्रियों की सुरक्षित रेल यात्रा के उद्देश्य से किया जा रहा है. आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर सहयोग प्रदान करें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-