जबलपुर. एमपी के जबलपुर में मदनमहल पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने मॉडल रोड के पास उड़ीसा से आए गांजा तस्कर रवि कुमार ओझा को पकड़ा है. रवि बस से उतरकर गांजा की सप्लाई करने के लिए जा रहा था, इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया. रवि के पास से पुलिस ने दस किलो गांजा बरामद किया है.
थाना प्रभारी मदनमहल उमेश यादव ने बताया कि बीती देर रात क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मॉडल रोड लॉयड गैलरी के सामने एक व्यक्ति बस से उतरा है जिसके पास नीले रंग तथा हरे रंग का बैग है संधिग्ध प्रतीत हो रहा है सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना मदनमहल की टीम द्वारा मॉडल रोड लॉयड गैलरी के पास दबिश देते हुये संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम रवि कुमार पिता बबन ओझा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम इस्माईलपुर थाना मेंहदिया जिला अरवर बिहार वर्तमान पता बस स्टेण्ड के पास झारसुगड़ा जिला झारसुगडा उड़ीसा बताया.
जिसके कब्जे में रखे दोनों बैगों की तलाशी लेने पर हरे रंग के बैग में 5 पैकेट तथा नीले रंग के बैग में 5 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर कुल 10 किलो 168 ग्राम गांजा कीमती लगभग 5 लाख 8 हजार 400 रूपये का होना पाया गया उक्त गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर पाटन रोड जबलपुर के पास रहने वाले गांव के निवासी मलखान नाम के व्यक्ति के साथ बस में आना तथा तीन पत्ती बस स्टेण्ड मेें मिलने की कहकर बस से कुछ दूर पहले उतर जाना बताया व गांजा के संबंध में पूर्ण जानकारी मलखान को होना बताया.
आरोपी के कब्जे से 10 किलो 168 ग्राम गांजा व 1 एण्ड्रायड मोबाइल तथा बैंग जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई. आरोपी को पकडऩे में थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, अखिलेश पाण्डे, आरक्षक गोविन्द राय तथा चैकी प्रभारी बस स्टेण्ड उप निरीक्षक जगन्नाथ यादव, प्रधान आरक्षक नवीन झारिया, आरक्षक लक्ष्मी, दीपक, अभिषेक, आयुष एवं सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी, आरक्षक शशांक तिवारी की सराहनीय भूमिका रही.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

