जबलपुर. एमपी के जबलपुर से जबलपुर से सतना जा रही ट्रेन में एक महिला टीचर के ट्रॉली बैग से चोरों ने करीब 20 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए. यह घटना शनिवार और रविवार की रात कटनी-मैहर के बीच हुई.
मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर की यादव कॉलोनी निवासी चंद्रवती तिवारी ट्रेन नंबर 11273 से जबलपुर से सतना की यात्रा कर रही थीं. वह ट्रेन के एस-2 कोच की सीट नंबर 57 पर बैठी थीं. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके ट्रॉली बैग का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया. महिला को चोरी की जानकारी यात्रा के दौरान ही हुई. सतना पहुंचने के बाद उन्होंने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत में करीब 20 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, मोबाइल और जरूरी कागजात चोरी होने की जानकारी दी गई है. जीआरपी थाना प्रभारी राजेश राज ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस कटनी-मैहर के बीच ट्रेन में हुई घटना के हालातों की जांच करने के साथ ही संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है. फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच चल रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

