जबलपुर में युवक ने चलती कार में शस्त्र प्रदर्शन, वीडियो वायरल होते ही एक्शन मोड पर आई पुलिस

जबलपुर में युवक ने चलती कार में शस्त्र प्रदर्शन, वीडियो वायरल होते ही एक्शन मोड पर आई पुलिस

प्रेषित समय :17:19:04 PM / Tue, Sep 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में अधारताल क्षेत्र में चलती थार कार में टिकली फोडऩे वाली पिस्टल व चाइना चाकू निकालकर प्रदर्शन करना युवक को महंगा पड़ गया. मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हुआ, जिसे लेकर पुलिस अधिकारी एक्शन मोड में आ गए. पुलिस ने मामले में युवक को हिरासत में लेकर चाकू व नकली पिस्टल जब्त करते हुए प्रकरण दर्ज किया है.

अधारताल टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि युवक द्वारा चलती कार में किये गये शस्त्र प्रदर्शन मे उपयोग में लायी गयी कार के नम्बर के आधार पर पतासाजी करने पर कार के मालिक से सम्पर्क करने पर उक्त कार के मालिक ने वीडियो/रील मे चिन्हित युवक की पहचान अपने बेटे के दोस्त अमन सचदेवा निवासी आलोक नगर के रूप में की. टीम द्वारा  तलाश करते हुये अधारताल मेन रोड मे दबिश देते हुये.

अमन सचदेवा उम्र 18 वर्ष को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर अमन सचदेवा ने अपने दोस्त की कार को चलाते हुये दिवाली मे पटाखा फोडने वाली पिस्टल का प्रदर्शन करना स्वीकार करते हुये बताया कि उसने एक राहगीर व्यक्ति से  1200/- में एक  बटनदार धारदार चाकू खरीदा था, तथा वीडियो/रील  दिवाली के दौरान टिकिया (पटाखे) फोडऩे वाली नकली पिस्तौल का प्रदर्शन किया था.

आरोपी के कब्जे से रील में प्रयुक्त बटनदार धारदार चाकू  तथा पटाखा फोडऩे वाली नकली पिस्तौल को जप्त करते हुये आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. आरोपी को तलाश कर पकडने में उप निरीक्षक केसरी नंदन राय, प्रधन आरक्षक विनोद शर्मा, सुधीर ठाकुर, आरक्षक महेश कहार, अजय दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-