जबलपुर के सिहोरा में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलटा, प्रयागराज से नागपुर टमाटर लेकर जा रहा था

जबलपुर के सिहोरा में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलटा, प्रयागराज से नागपुर टमाटर लेकर जा रहा था

प्रेषित समय :18:36:36 PM / Sat, Sep 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सिहोरा रोड पर आज दोपहर 12 बजे के लगभग पहरेवा तिराहा पर अचानक आए वाहन को बचाने के चक्कर में टमाटर लेकर आ रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक व परिचालक केबिन के अंदर ही फंसे रहे, जिन्हे दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया.

पुलिस के अनुसार प्रयागराज से टमाटर लेकर चालक अशोक यादव व क्लीनर नागपुर के लिए रवाना हुए. वे सिहोरा के पहरेवा तिराहा पर पहुंचे तभी दो पहिया वाहन चालक आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. वाहन पलटने से टमाटर सड़क पर बिखर गए, वहीं चालक व परिचालक केबिन के अंदर ही फंसे रहे.

राह चलते वाहन चालकों ने देखा तो पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से केबिन में फंसे चालक व क्लीनर को निकालकर अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे. दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही. पुलिस ने क्रेन की मदद से पिकअप को हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-