वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की साधारण सभा सम्पन्न, 12 प्रतिशत डिविडेंट का ऐलान

वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की साधारण सभा सम्पन्न, 12 प्रतिशत डिविडेंट का ऐलान

प्रेषित समय :20:38:14 PM / Sat, Sep 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

कोटा/जबलपुर. वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड (डबलूसीआरईसीसीएस) कोटा की 14वीं साधारण सभा का आयोजन शनिवार, 19 सितम्बर को उमरावमल पुरोहित सभागार, कोटा में किया गया. साधारण सभा में कोटा के साथ-साथ जबलपुर एवं भोपाल मंडल के संचालक गण तथा लगभग 250 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे.

सोसायटी के संस्थापक  मुकेश गालव ने अपने संबोधन में कहा कि सोसायटी लगातार अपने सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देते हुए आर्थिक सुविधाओं का विस्तार कर रही है.

सोसायटी के चेयरमैन संटू सिंह ने बताया कि 31 मार्च 2026 तक के शेयरधारकों को इस वर्ष 12 प्रतिशत लाभांश प्रदान किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सोसायटी ने 31 मार्च 2026 तक 2.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है. उन्होंने सोसायटी की विभिन्न गतिविधियों एवं सदस्यों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी दी.

साधारण सभा के दौरान माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं कॉलेज स्तर पर 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 50 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा उन्हें आकर्षक उपहार प्रदान किए गए.

सोसायटी के संचालक डायरेक्टर इरशाद खान ने बताया कि इस वर्ष सोसायटी संचालकों द्वारा एक विशेष पहल करते हुए सेवारत रेल कर्मचारियों एवं उनके बच्चों की असाधारण उपलब्धियों एवं प्रतिभा को सम्मानित कार्य भी सोसाइटी द्वारा किया गया . इस पहल में रेल कर्मचारियों एवं उनके प्रतिभावान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. उन्होंने कहा कि सोसायटी भविष्य में भी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी.

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी फणीश कुमार नायक, सोसाइटी के अध्यक्ष सिंटू सिंह, जबलपुर के अध्यक्ष समीर शर्मा, शिव मंगल प्रसाद,  सोसाइटी के उपाध्यक्ष   कोटा के अजय त्रिवेदी, भोपाल के अध्यक्ष  प्रमोद कुशवाह, श्रीमती सुल्तान जहाँ  सहित रेल कर्मचारी एवं सोसायटी सदस्य उपस्थित रहे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-