अहमदाबाद. गुजरात विश्वविद्यालय से सेवानिवृत हो चुकी पूर्व कुलपति नीरजा गुप्ता को लेकर एक और विवाद सामने आया है. विदेश यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय के खर्चे पर ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने के आरोप लग रहे हैं. उन पर करोड़ों रुपए की अनियमितता के आरोप भी हैं. कुलपति जगदीश जोशी ने बताया कि हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश दीपक व्यास सभी मामले की जांच कर रहे हैं.
गुजरात विश्वविद्यालय की कुलपति रह चुकी नीरज गुप्ता पर कुछ समय पहले मनमाने तरीके से प्राध्यापकों को लाखों रुपए का वेतन बांटने तथा खुद अपने लिए एक अतिरिक्त पद का सृजन कर विश्वविद्यालय के कोष से प्रति माह सवा चार लाख रुपए उठाने के आरोप लगे थे.
अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान उन्होंने लाखों रुपए के ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदें जिसके बिल विश्वविद्यालय के मत्थे मंढ दिए गए. आरोप है कि श्रीमती गुप्ता ने अमेरिका और दुबई यात्रा के दौरान ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदे! इनमें आई लाइनर, ब्रश, लिपस्टिक इत्यादि शामिल है.
कार्यवाहक कुलपति जगदीश जोशी ने बताया कि गुजरात हाईकोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश दीपक व्यास को विश्वविद्यालय में की गई आर्थिक अनियमितताओं की जांच सौंप गई है. पूर्व कुलपति श्रीमती गुप्ता पर लगे सभी आरोपी की वे जांच कर रहे हैं. सरकार से मिलने वाले 40 करोड़ रुपए के अनुदान में भी भारी गाफिल के आरोप लग रहे हैं. लाखों रुपए उनके पुत्र के खाते में जमा कराए गए विश्वविद्यालय प्रशासन इसकी भी जांच कर रहा है. उन पर कुलपति के पद पर रहते विश्वविद्यालय में एक अतिरिक्त पद का सृजन कर सवा चार लाख रुपये प्रति माह का वेतन अतिरिक्त लेने का भी आरोप लग रहा है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

