जबलपुर मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में घुसा सांप छात्रों में मची चीख पुकार, भगदड़

जबलपुर मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में घुसा सांप छात्रों में मची चीख पुकार, भगदड़

प्रेषित समय :17:06:21 PM / Mon, Sep 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में सोमवार सुबह सात फीट लंबा सांप घुस गया। सांप को देखते ही क्लास रूम में अफरा-तफरी मच गई। छात्र और प्रोफेसर कमरे से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू कर उसे बरगी के जंगल में छोड़ दिया।
                             खबर है कि रोज की तरह आज एनाटॉमी विभाग में क्लास चल रही थी। कमरा छात्रों से भरा हुआ था। इसी दौरान एक छात्र की नजर क्लास रूम में प्रवेश कर रहे सांप पर पड़ी। उसने शोर मचाकर अन्य छात्रों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद कमरे में हंगामा मच गया। छात्रों ने प्रोफेसर डॉ. सुनील अग्रवाल को सांप के बारे में बताया। इसके बाद सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को फोन किया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे दुबे ने सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया और उसे बरगी के जंगल में छोड़ दिया। सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने बताया कि पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का था। इसे रैट स्नेक भी कहा जाता है। इसके अन्य नाम घोड़ा पछाड़ और अषाढिय़ा हैं। उन्होंने बताया कि धामन सांप चूहों को खाता है। दुबे के मुताबिक, धामन जहरीला नहीं होता और यह बेहद शर्मीला सांप है। जब तक इसे छेड़ा न जाए, तब तक यह आमतौर पर किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता। सांप के रेस्क्यू के बाद छात्रों और प्रोफेसरों ने राहत की सांस ली।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-