जबलपुर/नरसिंहपुर। नरसिंहपुर में आडिट आफिसर राजेन्द्र सिंह के लिए अमित श्रीवास्तव प्रभारी प्रबंधक विपणन सहकारी समिति 20 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे। तभी जबलपुर से पहुंची लोकायुक्त टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। अधिकारी उक्त रिश्वत आडिट में आपत्ति न लगाने के एवज में रुपए ले रहे थे।
इस संबंध में एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि अशोक कुमार पटेल पिता श्री तेजबल सिंह पटेल उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम मेघ तहसील गोटेगांव जिला नरसिहपुर सेवा सहकारी समिति बरहटा का वर्ष 2025-26 का ऑडिट, ऑडिट ऑफिसर राजेंद्र सिंह कार्यालय उपआयुक्त सहकारिता जिला नरसिहपुर द्वारा किया जा रहा है। समिति का ऑडिट करने एवं ऑडिट में आपत्ति न लगाने के एवज में ऑडिट ऑफिसर राजेंद्र सिंह द्वारा 20000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में की थी। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी ऑडिट ऑफिसर राजेंद्र सिंह 8000 रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गए थे। आरोपी राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर की उपस्थिति में अमित श्रीवास्तव को कार्यालय विपणन सहकारी समिति मर्यादित नरंिसंहपुर में 8000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। दोनेां के खिलाफ लोकायुक्त की टीम ने ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशो.)2018 की धारा-7,13(1),13(2) एवं 61( 2) बीएन एस के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
आडिट आफिसर के लिए 8 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था प्रभारी प्रबंधक, जबलपुर लोकायुक्त टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा
प्रेषित समय :19:18:19 PM / Mon, Sep 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




