जबलपुर. एमपी के जबलपुर में धनवतंरी नगर में रहने वाली महिला पुलिस कर्मी के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की वारदात उस वक्त हुई है जब वे परिवार सहित अपने गांव गुबरा कला बेलखेड़ा गई थी.
पुलिस के अनुसार धनवंतरी नगर निवासी प्रवेशलता महलोनिया रांझी स्थित छटवीं बटालियन में पदस्थ है. 18 सितंबर की शाम लगभग 5 बजे परिवार सहित घर में ताला लगाकर अपने गांव बेलखेड़ा गुबराकलां गयी थी. इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने आलमारी के लॉकर तोड़कर सोने चांदी के जेवर व नगदी 30 हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया.
बीती रात लगभग 10-50 बजे घर वापस आई देखी घर की लाईट चालू थी. घर का दरवाजा आधा खुला था. घर में चैक करने पर आलमारी के लॉक टूटे हुये थे. घर में रखे बहू बर्षा के नगदी 30 हजार रूपये, सोन-चांदी के जेवर नहीं थे. चोरी होने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने जांच के बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है.

