गोविंदा और कोमल रानी की 'लालबागचा राजा' विजिट पर कश्मीरा शाह का तीखा हमला, बोलीं- 'घर तोड़ने वालों को हीरो बनाना बंद करो'

गोविंदा और कोमल रानी की

प्रेषित समय :19:08:01 PM / Wed, Sep 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी अपकमिंग फिल्म 'रूपा' की सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार का एक हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है. दोनों सितारे हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' के दर्शन करने पहुंचे थे. जहां एक तरफ गोविंदा सफेद कुर्ते में ट्रेडिशनल लुक में नजर आए, वहीं उनके साथ कोमल रानी की मौजूदगी ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

इस घटनाक्रम के तुरंत बाद अभिनेता कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह की एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गई है, जिसे सीधे तौर पर इस पूरे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है.

कश्मीरा शाह का क्रिप्टिक पोस्ट: "नैतिकता की उम्मीद है"
अपनी मामी-सास सुनीता आहूजा के पक्ष में मुखर रहने वाली कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर बिना नाम लिए कड़ा एतराज जताया. कश्मीरा ने लिखा कि ऐसे पुरुषों को आदर्श मानना और 'मिस्ट्री वुमन' को बढ़ावा देना बंद होना चाहिए जो अपनी जीवनसंगिनी को छोड़कर कम उम्र की महत्वाकांक्षी लड़कियों के साथ आगे बढ़ जाते हैं. उन्होंने इस तरह के चलन को घिनौना करार देते हुए लोगों से समाज में नैतिकता बनाए रखने की अपील की. इस पोस्ट को उनके पति कृष्णा अभिषेक ने भी अपना समर्थन देते हुए लाइक किया है.

सुनीता आहूजा का छलका दर्द: "इंसान धोखेबाज होते हैं"
दूसरी ओर, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक एयरपोर्ट वीडियो भी चर्चा में है, जहां वे अपने पेट डॉग के साथ नजर आईं. पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनीता ने टिप्पणी करते हुए कहा, "जानवरों से प्यार करें, इंसान तो धोखेबाज होते हैं." हालांकि सुनीता ने किसी का व्यक्तिगत नाम नहीं लिया, लेकिन प्रशंसकों का मानना है कि उनका इशारा मौजूदा पारिवारिक परिस्थितियों की ओर ही था.

39 साल पुराने रिश्ते में आई खटास?
गौरतलब है कि गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे—यशवर्धन और टीना आहूजा हैं. पिछले कुछ समय से इस कपल के रिश्ते को लेकर मीडिया में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. लालबागचा राजा के दर्शन के बाद शुरू हुआ यह नया विवाद अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-