भोपाल/जबलपुर. मध्य प्रदेश भाजपा में पिछले आठ महीनों से खाली पड़े प्रदेश महामंत्री (संगठन) के पद पर अब पूर्णकालिक नियुक्ति कर दी गई है. भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने चंद्रशेखर (चंद्रशेखर तिवारी) को मध्य प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है. उनका मुख्य केंद्र भोपाल रहेगा, जहां से वे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ मिलकर संगठन की जिम्मेदारियों को संभालेंगे. 236 दिनों का इंतजार समाप्तपद खाली होने की वजह: 31 जनवरी 2026 को तत्कालीन संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (क्रस्स्) में वापसी हो गई थी. उन्हें संघ के मध्य क्षेत्र का सह-बौद्धिक प्रमुख बनाकर जबलपुर भेजा गया था.
अस्थायी व्यवस्था: हितानंद शर्मा के जाने के बाद लगभग 8 महीने (236 दिन) तक यह पद खाली रहा. इस दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में संगठन का काम देख रहे थे. कौन हैं चंद्रशेखर? जानिए उनका संगठनात्मक सफरमूल निवासी और संघ पृष्ठभूमि: चंद्रशेखर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले हैं और संघ के प्रचारक रहे हैं. शुरुआती कायर्: उन्होंने संघ में काशी क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन का काम बखूबी संभाला है. वाराणसी चुनाव (2014): 2014 के आम चुनाव में वाराणसी लोकसभा सीट पर संगठनात्मक रणनीति में उनकी प्रमुख भूमिका रही. राजस्थान भाजपा (2017–2024): सितंबर 2017 में उन्हें राजस्थान भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया गया था, जहां उन्होंने लगभग 6 साल तक काम किया. तेलंगाना से मध्य प्रदेश: जनवरी 2024 में उन्हें तेलंगाना का संगठन महामंत्री बनाया गया था, जहां वे हाल तक कार्यरत थे. अब उन्हें मध्य प्रदेश संगठन की कमान सौंपी गई है

