मोबाईल हैक कर खातों से उड़ाए लाखों रुपए, जबलपुर में ऑनलाईन ठगों का तांडव, दो महिलाएँ बनीं शिकार

मोबाईल हैक कर खातों से उड़ाए लाखों रुपए, जबलपुर में ऑनलाईन ठगों का तांडव, दो महिलाएँ बनीं शिकार

प्रेषित समय :16:32:05 PM / Thu, Sep 24th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब बिना ओटीपी मांगे, सिर्फ फोन हैक करके लोगों की खून-पसीने की कमाई पर डाका डाला जा रहा है. शहर के रांझी और कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल हैकिंग के जरिए लाखों रुपए की सनसनीखेज धोखाधड़ी का मामला सामने आया है.

पुलिस के अनुसार रांझी के मानेगांव सिद्धनगर की रहने वाली 40 वर्षीया प्रियंका बनौधा, जो श्रमोदय आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षक हैं, के साथ 5 अगस्त की शाम खौफनाक खेल हुआ. शाम करीब 4 बजे उनका मोटोरोला मोबाइल अपने आप अपडेट होने लगा. फोन का कंट्रोल किसी अज्ञात हैकर के पास चला गया था. रात 8.30 बजे जब फोन चालू हुआ और उन्होंने एसबीआई (स्क्चढ्ढ) बैंक खाते का बैलेंस चेक किया, तो उनके होश उड़ ग जब शाम 6:28 बजे ही उनके खाते से 80 हजार रुपए गायब हो चुके थे.

24 घंटे में 10 बार हुआ ट्रांजेक्शन, उड़ा लिए रुपए-

इसी तरह कोतवाली थाना के दरहाई क्षेत्र में रहने वाली पारूल चौधरी (30 वर्ष) साइबर ठगों का शिकार बनीं. 4 सितंबर को उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया. इसके बाद हैकर्स ने उनके पंजाब नेशनल बैंक खाते में सेंध लगा दी. ठगों ने ऐसा धावा बोला कि 4 सितंबर की दोपहर दो किस्तों में और 5 सितंबर को 8 किस्तों में—कुल 10 बार में ?1,26,999 ऑनलाइन पार कर दिए. पीडि़ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर हैकर्स की तलाश तेज कर दी है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-