झारखंड: रांची सीआरपीएफ कैंप में जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत, मचा हड़कम्प

झारखंड: रांची सीआरपीएफ कैंप में जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत, मचा हड़कम्प

प्रेषित समय :15:12:03 PM / Sun, Sep 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में सीआरपीएफ कैंप के अंदर एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर जान दे दी. घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के तिरिल स्थित सीआरपीएफ कैंप की है. मृतक जवान की पहचान भुवनेश्वर पाल के रूप में हुई है. वह सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर तैनात थे. गोली लगने के बाद जवान की मौके पर ही मौत हो गई.

भुवनेश्वर पाल ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान उन्होंने अपने पास मौजूद सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. गोली जवान के गर्दन में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. कैंप परिसर में गोली चलने की घटना के बाद वहां मौजूद जवानों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी कैंप पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगे हैं. पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना किन परिस्थितियों में हुई.

फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घटना की जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. टीम घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है. इसके साथ ही जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल भुवनेश्वर पाल के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या जवान किसी पारिवारिक या व्यक्तिगत परेशानी से गुजर रहे थे या फिर इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी. पुलिस और ष्टक्रक्कस्न के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं.

पलामू के रहने वाले थे भुवनेश्वर पाल

भुवनेश्वर पाल मूल रूप से झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. वर्तमान में उनकी तैनाती रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित तिरिल सीआरपीएफ कैंप में थी, जहां वह हवलदार के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-