जबलपुर के होटल में हंगामा, अधिवक्ता के साथ पत्नी को देख भड़का पति, बाहर निकलकर की मारपीट, सरेआम दिया तीन तलाक

जबलपुर के होटल में हंगामा, अधिवक्ता के साथ पत्नी को देख भड़का पति, बाहर निकलकर की मारपीट, सरेआम दिया तीन तलाक

प्रेषित समय :19:53:19 PM / Sun, Sep 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में मदनमहल स्थित होटल टिमटिम में आज जमकर हंगामा हुआ है. एक वकील साहिब व उनकी क्लाइंट की  मीटिंग ने ऐसा भूचाल लाया कि हर कोई सन्न रह गया. गुस्से से आगबबूला पति ने जब अपनी ही पत्नी को वकील के साथ देखा तो आगबबूला हो गया. फिर होटल के गलियारों से लेकर रिसेप्शन तक  जमकर हंगामा हुआ. यहां तक कि बाहर आकर पति ने पत्नि के साथ मारपीट कर तीन तलाक दे दिया.

बताया गया है कि पति रईस अहमद और उसकी पत्नी के बीच पिछले चार साल से कोर्ट केस चल रहा है. लेकिन रईस के दिल में एक शक का कांटा लगातार चुभ रहा था और वह कांटा था वकील,  रईस का आरोप है कि जिस वकील को उसकी पत्नी ने अपना केस लडऩे के लिए चुना था, वही उसकी जिंदगी बर्बाद करने पर तुला हुआ था. दोनों के बीच लंबी-लंबी फोन पर बातें और मेल-मुलाकातों की भनक जब रईस को लगी, तो उसका सब्र जवाब दे गया. आज जब रईस को पुख्ता खबर मिली कि उसकी पत्नी और वकील होटल में देख आग बबूला हो गया. होटल के रिसेप्शन और गलियारों में उस वक्त सनसनी फैल गई जब रईस ने आपा खो दिया. गुस्से में पति ने बिना किसी लिहाज के होटल के बाहर घसीटते हुए अपनी पत्नी की धुनाई शुरू कर दी. चारों तरफ लोगों की भीड़ जमा हो गई.

चीख-पुकार और कोहराम के बीच जब पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा, तो उसने सरेआम पत्नी को एक ही सांस में तलाक, तलाक, तलाक कहकर हमेशा के लिए अपने से जुदा कर दिया. घटना की खबर लगते ही मदनमहल थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला. दोनों पक्षों को थाने लाया गया है, जहां एक तरफ पति रईस अहमद ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से कड़ी सुरक्षा की गुहार लगाई है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होटल के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और दोनों पक्षों के गंभीर आरोपों की गहराई से जांच की जा रही है.

वकील ने कहा, बस कानूनी चर्चा कर रहा था-

वहीं दूसरी ओर वकील का कहना था कि सारे आरोप निराधार है, महिला उनकी  क्लाइंट है और वे किसी दूसरे केस के सिलसिले में जरूरी कानूनी चर्चा करने के लिए होटल में मिले थे. वकील साहब का आरोप है कि रईस पिछले दो साल से उन पर बेबुनियाद और झूठे कीचड़ उछाल रहा है. उनका दावा है कि होटल के रिसेप्शन पर पहुंचते ही रईस ने बिना कुछ सुने उन पर और महिला पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-