एमपी में बारिया से नदियां, डैम उफनाए, जबलपुर में बरगी डेम के 17 गेट खोले गए

एमपी में बारिया से नदियां, डैम उफनाए, जबलपुर में बरगी डेम के 17 गेट खोले गए

प्रेषित समय :18:31:00 PM / Sun, Sep 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी में विदाई से पहले जमकर बारिश हो रही है. जबलपुर जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में 72 घंटे से तेज बारिश जारी है. जबलपुर में बरगी बांध पूरी तरह भर चुका है. आज 4 गेट और खोले गए, जिसके चलते अब 17 गेटों से नर्मदा में पानी छोड़ा जा रहा है.

डैम प्रबंधन के अनुसार आज सुबह बरगी का जलस्तर 423.06 मीटर दर्ज हुआ, जबकि निर्धारित क्षमता 422.76 मीटर है. पानी की आवक जारी रही तो 21 गेट तक खोले जा सकते हैं. नर्मदा का जलस्तर बढऩे से नरसिंहपुर-जबलपुर मार्ग स्थित झांसीघाट पुल पर पानी आ गया. सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पुल से आवागमन बंद कर दिया है. पुल पर पानी आने के बाद दोनों जिलों के बीच यातायात प्रभावित हुआ है.

प्रशासन ने लोगों से झांसीघाट पुल की ओर नहीं जाने की अपील की है. नर्मदा के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन लगातार हालात पर नजर रख रहा है. तटवर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी निगरानी की जा रही है. इसी तरह डिंडौरी-उमरिया में भी 3 दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है. जोगी टिकरिया पुल डूबने से जबलपुर-अमरकंटक हाईवे-45 पर यातायात प्रभावित हुआ. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-