पेरिस फैशन वीक 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने खास अंदाज से एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं. एफिल टावर की खूबसूरत पृष्ठभूमि में ऐश्वर्या ने रैंप पर शाही लुक में एंट्री की. उनका आउटफिट, सिर पर सजा क्राउन और पूरे लुक की भव्यता ने फैशन इवेंट में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया.
रैंप पर ऐश्वर्या ने पारंपरिक अंदाज में हाथ जोड़कर नमस्ते भी किया. उनके इस अंदाज का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.
इंटरनेशनल सितारों के साथ नजर आईं ऐश्वर्या
इस फैशन इवेंट में ऐश्वर्या राय के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय चर्चित हस्तियों ने भी हिस्सा लिया. केंडल जेनर, सिमोन एशली, ईवा लॉन्गोरिया और सेलीन डियोन जैसे नाम इस कार्यक्रम की ग्लैमर लिस्ट में शामिल रहे.
ऐश्वर्या और सिमोन एशली की एक झलक भी सामने आई है, जिसमें दोनों एक-दूसरे से बातचीत करती नजर आ रही हैं. वीडियो में ऐश्वर्या ने सिमोन का हाथ थाम रखा है. सिमोन एशली को नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज 'ब्रिजर्टन' में उनकी भूमिका के लिए पहचाना जाता है.
एफिल टावर के सामने दिखा ग्लैमरस फैशन शो
पेरिस फैशन वीक का आयोजन दुनिया के प्रमुख फैशन इवेंट्स में होता है. इस दौरान नामी फैशन हाउस अपने आगामी कलेक्शन को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने पेश करते हैं. यहां सेलिब्रिटीज और मॉडल्स के रैंप लुक भी अक्सर फैशन जगत में चर्चा का विषय बनते हैं.
ऐश्वर्या राय बच्चन का इस बार का लुक भी इसी वजह से खास रहा. रॉयल थीम वाले पहनावे के साथ उनकी रैंप मौजूदगी ने पेरिस के फैशन शो में भारतीय ग्लैमर की अलग झलक पेश की.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

