जबलपुर. एमपी के जबलपुर में ब्रिज नंबर-2 पर रिसी एजेंसी की ओर स्थित हाइट गेज की आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाना है. उक्त मरम्मत कार्य को सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए 02 अक्टूबर 2026 को प्रात: 11 बजे से शाम 5 बजे तक ब्रिज नंबर-2 से सड़क यातायात पूर्णत: बंद रहेगा.
मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यात्रीगण एवं आम नागरिक ब्रिज नंबर-3 का उपयोग कर अपने गंतव्य तक आवागमन कर सकेंगे. संबंधित अवधि में ब्रिज नंबर-2 से होकर आवागमन करने वाले वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है. रेल प्रशासन द्वारा संबंधित कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर यथाशीघ्र सुरक्षित सड़क यातायात बहाल करने का प्रयास किया जाएगा. आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि मरम्मत कार्य के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

