जबलपुर के सिहोरा में रेलवे ओवरब्रिज पर बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के गले से खींचा मंगलसूत्र

जबलपुर के सिहोरा में रेलवे ओवरब्रिज पर बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के गले से खींचा मंगलसूत्र

प्रेषित समय :17:56:27 PM / Thu, Oct 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सिहोरा स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब महिला दुर्गा दीक्षित के गले से बाइक सवार बदमाशों ने गले से सोने का मंगलसूत्र छीना और भाग निकले. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

पुलिस के अनुसार शाम लगभग 6 बजे के लगभग  56 वर्षीय श्रीमती दुर्गा दीक्षित अपनी मोहल्ले की ही रहने वाली मोना सिंह ठाकुर के साथ रेलवे ओवरब्रिज पर पैदल टहल रही थी. तभी पान उमरिया की तरफ से काल बनकर आए एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवक वहां पहुंचे और एक युवक चलती बाइक से नीचे उतरा और सीधे दुर्गा दीक्षित के गले पर झपट्टा मारकर 12 गुरिया और लॉकेट सहित सोने का मंगलसूत्र खींचकर भाग निकला और आगे जाकर अपने साथियों के साथ बाइक पर बैठकर सिहोरा की ओर फरार हो गया.  

पीडि़त महिला के अनुसार, बाइक चलाने वाला युवक नीली टी-शर्ट पहने हुए था और खौफ के इस मंजर में वे मोटरसाइकिल का नंबर तक नहीं देख पाईं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. थाना खितौला में त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 304(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है. फिलहाल, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-