वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली अंडर-19 टीम की संभालेंगे कमान

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली अंडर-19 टीम की संभालेंगे कमान

प्रेषित समय :18:08:06 PM / Sun, Oct 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग के करियर में एक और अहम पड़ाव जुड़ गया है. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने उन्हें आगामी वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए दिल्ली अंडर-19 टीम का कप्तान नियुक्त किया है.

आर्यवीर पहली बार किसी बड़े स्तर पर दिल्ली की टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. हाल के समय में उनके प्रदर्शन को देखते हुए डीडीसीए ने युवा बल्लेबाज पर भरोसा जताया है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाया था अच्छा प्रदर्शन
आर्यवीर हाल ही में भारत अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे थे. राजकोट में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज में उन्होंने बल्लेबाजी की.

अपने डेब्यू मुकाबले में आर्यवीर ने 26 गेंदों पर 28 रन बनाए. दूसरे मैच में उन्होंने 47 रन की पारी खेली, हालांकि अच्छी स्थिति में पहुंचने के बाद रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. तीसरे मुकाबले में उनके बल्ले से 34 रन निकले.

तीन मैचों में आर्यवीर के नाम कुल 109 रन रहे. अब दिल्ली की अंडर-19 टीम में उन्हें बल्लेबाजी के साथ-साथ नेतृत्व की जिम्मेदारी भी निभानी होगी.

8 अक्टूबर से शुरू होगी वीनू मांकड ट्रॉफी
वीनू मांकड ट्रॉफी का आगामी चरण 8 अक्टूबर से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के लिए DDCA ने 16 सदस्यीय दिल्ली अंडर-19 टीम का ऐलान किया है.

कप्तानी मिलने के बाद आर्यवीर के सामने टीम को बेहतर प्रदर्शन कराने के साथ अपनी बल्लेबाजी में निरंतरता बनाए रखने की चुनौती भी होगी.

दिल्ली अंडर-19 टीम
आर्यवीर सहवाग (कप्तान)

तन्मय चौधरी

अर्नव बुग्गा (उपकप्तान)

धन्या नाकरा

उदय चावला

गर्व कुमार

अभिराज गगन सिंह (विकेटकीपर)

तरुण सिंह (विकेटकीपर)

आर्यन शर्मा

ओजसदीप सिंह

किरीट कौशिक

वरुण वंजानी

रुद्र देव यादव

प्रद्युम्न सनन

पार्थ राज

शांतनु यादव

आर्यवीर के लिए यह टूर्नामेंट खास होगा, क्योंकि पहली बार उन्हें दिल्ली अंडर-19 टीम का नेतृत्व करने का अवसर मिला है. अब नजर इस बात पर रहेगी कि वह कप्तानी की जिम्मेदारी के साथ बल्ले से कैसा प्रदर्शन करते हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-