जबलपुर. गाड़ी संख्या 15018 काशी एक्सप्रेस से प्रयागराज से मुंबई जाते समय पिछले दिनों जबलपुर स्टेशन पर अचानक गायब हुई एक महिला के अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया. घटना को जीआरपी थाना जबलपुर ने गंभीरता से लिया और महिला को खोज निकाला. वह अपने मायके में सकुशल मिली. जिसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया.
घटना के संबंध में थाना जीआरपी जबलपुर में अपराध क्रमांक 522/26, धारा 140(3) बीएनएस के प्रकरण में अपहृत महिला शालिनी मिश्रा, उम्र 26 वर्ष, गत 1 अक्टूबर को अपने पिता के साथ थाना उपस्थित हुई. पूछताछ में महिला ने बताया कि वह ट्रेन क्रमांक 15018 काशी एक्सप्रेस से प्रयागराज से मुंबई जाते समय इटारसी स्टेशन पर उतरकर अपनी स्वेच्छा से मायके चली गई थी. उसके साथ किसी प्रकार की जोर-जबरदस्ती या अपराध घटित नहीं हुआ है.
महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय में धारा 183 बीएनएसएस के तहत कथन दर्ज कराए गए. महिला द्वारा अपने पिता के साथ जाने की इच्छा व्यक्त करने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे पिता के सुपुर्द किया गया. मामले में अग्रिम विवेचना जारी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

