जबलपुर में गोहलपुर पुलिस ने पकड़े 5 शातिर चोर, दो वाहनों सहित 25 लाख रुपए का माल बरामद

जबलपुर में गोहलपुर पुलिस ने पकड़े 5 शातिर चोर, दो वाहनों सहित 25 लाख रुपए का माल बरामद

प्रेषित समय :20:17:20 PM / Mon, Oct 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नगर प्रतिनिधि, जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गोहलपुर थाना पुलिस ने नकबजनी और वाहन चोरी की वारदातों का बड़ा खुलासा करते हुए 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक सामान और दो पहिया वाहन महिंद्रा पिकअप व टाटा इंट्रा समेत कुल 25 लाख रुपये का मशरुआ बरामद किया है।
                                 पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पांडे और उनकी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
वारदातों का विवरण-
अमन नगर चोरी अमखेरा में सूने मकान का ताला तोड़कर फ्रिज, कूलर, गीजर, बर्तन और बच्चों की इलेक्ट्रिक कार सहित लगभग 60 हजार रुपये का सामान चोरी किया गया था।
नगदी व जेवर चोरी- शादी समारोह के दौरान सूने घर का ताला तोड़कर चोर अलमारी का लॉकर खंगालते हुए 2 लाख 75 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के बहुमूल्य जेवरात चुरा ले गए थे।
वाहन चोरी- त्रिमूर्ति नगर और मिलौनीगंज क्षेत्र से टाटा इंट्रा एवं महिंद्रा पिकअप गाडिय़ां चोरी हुई थीं, जिन्हें पुलिस ने रीवा और खजरी-खिरिया क्षेत्र से बरामद किया।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी-
नूरूद्दीन अंसारी उर्फ अज्जु निवासी खिरिया बायपास के खिलाफ विभिन्न थानों में नकबजनी और अवैध हथियारों के 11 गंभीर अपराध दर्ज हैं।
मोहम्मद इरशाद निवासी गाजी नगर- इसके खिलाफ चोरी, नकबजनी और हत्या के प्रयास के 5 मामले दर्ज हैं।
भीम उर्फ आदिल खान निवासी नूरी नगर
राजू उर्फ रामगोपाल साहू निवासी रीवा
सौरभ दहिया निवासी कटनी
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-