जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पुलिस ने बीती देर रात कटनी की ओर से पिकअप वाहन में लाई जा रही दस लाख रुपए की 145 पेटी शराब पकड़ी है. पुलिस ने करीब 5 किलोमीटर तक पीछा किया और नागपुर रोड पर पिकअप वाहन को पकड़ लिया. इस दौरान चालक वाहन से कूदकर भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है.
सीएसपी एमएस नगोतिया को सूचना मिली थी कि पिकअप से शराब लाई जा रही है. इसके बाद अंधमूक बाइपास पर पुलिस ने घेराबंदी की. पिकअप खजरी खिरिया-कटनी रोड से धनवंतरी नगर बाइपास की ओर आ रही थी. पुलिस ने वाहन को रोका तो चालक ने गति तेज कर दी और आगे जाकर वाहन चालक व एक अन्य युवक कूदकर भाग निकले. पुलिस ने मौके से करीब 145 पेटी में रखी दस लाख रुपए की देशी व विदेशी शराब जब्त कर ली है.
सीएसपी गोरखपुर एमडी नागोतिया ने बताया कि वाहन चालक और मालिक की तलाश की जा रही है. शराब कटनी में कहां से लाई गई और जबलपुर में कहां खपानी थी, इसकी भी जांच हो रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संभवत: दशहरा में शराब खपाने के लिए इसे जबलपुर लाया गया था. चालक और मालिक की गिरफ्तारी के बाद मामले में और खुलासे हो सकते हैं
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

