जबलपुर. जबलपुर के ग्वारीघाट इलाके में सड़क किनारे खड़े होकर चिल्ला रहे मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग की कुछ लोगों ने सरेराह लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. बुजुर्ग मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन आसपास खड़ी भीड़ तमाशबीन बनी रही. मारपीट में उनके हाथ-पैर से खून निकल आया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दो लोग हाथों में लाठी लेकर बुजुर्ग के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. आसपास बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं, लेकिन कोई भी उन्हें बचाने के लिए आगे नहीं आता. बुजुर्ग दर्द से कराहते हुए खुद को छोडऩे की गुहार लगाते रहे. उनके हाथ और पैर से खून निकलता दिखाई दे रहा है. शुरुआत में वीडियो कहां का है, यह स्पष्ट नहीं था. बाद में वीडियो में ग्वारीघाट का गेट दिखाई देने पर घटना की पहचान जबलपुर के ग्वारीघाट क्षेत्र की हुई. इसके बाद पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

