जबलपुर. एमपी के जबलपुर में राइट टाउन स्थित महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज एक सनसनीखेजघटना सामने आई. विद्यालय की कैंटीन में तैयार किया गया भोजन खाने के बाद तीन छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई. भोजन करने के कुछ ही मिनटों भीतर छात्राओं को चक्कर आने लगे और वे अस्वस्थ महसूस करने लगीं.
तबीयत बिगडऩे वाली छात्राओं की पहचान परिकल्पना पांडे, कमल और सुप्रिया के रूप में हुई है. छात्राओं की स्थिति बिगड़ती देख स्कूल प्रबंधन और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधन एवं परिजनों ने बिना समय गंवाए तीनों छात्राओं को तत्काल नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने तुरंत छात्राओं को भर्ती कर उनका गहन उपचार शुरू किया. चिकित्सकों के अनुसार, समय पर प्राथमिक चिकित्सा और सही इलाज मिल जाने के कारण अब तीनों छात्राओं की हालत स्थिर है और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है.
स्कूल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल-
इस घटना के बाद विद्यालय परिसर में संचालित कैंटीन की गुणवत्ता और खानपान व्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है. एमएलबी स्कूल जबलपुर के सबसे प्रमुख और बड़ी संख्या में छात्राओं वाले विद्यालयों में से एक है. ऐसे में कैंटीन के भोजन से छात्राओं का बीमार पडऩा प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है. घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर गहरी चिंता व्यक्त की है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

