कटनी/जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल ने सतगुरु बाबा नारायण शाहजी की बरसी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध माधवनगर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय लिया है. जबलपुर मंडल के निवार-कटनी रेलखंड स्थित माधवनगर स्टेशन पर तीन जोड़ी प्रमुख ट्रेनों को 2 दिनों (09 एवं 10 अक्टूबर 2026) के लिए 1 मिनट का अस्थाई ठहराव प्रदान किया गया है.
रेल प्रशासन के अनुसार, मेले के दौरान यात्रियों और श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित आवागमन के लिए स्टेशन पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं. रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और यात्रा के दौरान रेल नियमों का पालन करें.
इन ट्रेनों का रहेगा अस्थाई ठहराव-
-इटारसी-प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 11273/11274)
विंध्याचल एक्सप्रेस (इटारसी-भोपाल-इटारसी, ट्रेन नं. 11271/11272)
जबलपुर-अम्बिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 11265/11266)

