जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र में कार टच होने पर खूनी संघर्षं, छात्र पर हमला कर गाड़ी में तोडफ़ोड़

जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र में कार टच होने पर खूनी संघर्षं, छात्र पर हमला कर गाड़ी में तोडफ़ोड़

प्रेषित समय :18:29:41 PM / Sat, Oct 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित गढ़ा क्षेत्र में मामूली सी बात पर विवाद का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है. कार हल्की सी टच होने पर दबंगों ने कॉलेज के एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी गाड़ी में जमकर तोडफ़ोड़ की. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है और पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदन कॉलोनी संजीवनीनगर निवासी 22 वर्षीय छात्र राहुल सिंह ने थाना गढ़ा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. घटना बीती रात यानी 9 अक्टूबर 2026 की है. रात करीब 11 बजे राहुल अपने एक साथी के साथ अपने दोस्त की कार से धनवंतरीनगर से अपने घर लौट रहा था. जब वे चौधरी मोहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे, तो देवी साइकिल मार्ट की तरफ से आ रहे एक ट्राले में दुर्गा जी की प्रतिमा ले जाई जा रही थी. रास्ते में ट्राले के चलते राहुल को अपनी गाड़ी साइड में करनी पड़ी. जैसे ही वह गाड़ी को रिवर्स कर रहा था, वहां खड़े एक नशे में धुत युवक से कार हल्की सी छू गई.

बस इसी मामूली सी बात पर मुख्य आरोपी ललित कोरी और उसके चार अन्य साथियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. इन सभी ने मिलकर राहुल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उसके हाथ, पैर व पेट समेत पूरे शरीर में ताबड़तोड़ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाईं. इतना ही नहीं, जाते-जाते आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कार पर पत्थर बरसाकर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया तथा मौके से फरार हो गए.पुलिसने  राहुल की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(1), 190, 296(बी), 351(2) और 324(4) के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी ललित कोरी और उसके फरार साथियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-