जबलपुर में दुर्गा पंडाल की आड़ में चल रहा था जुआंफड़, पुलिस की दबिश में पकड़े गए 9 जुआड़ी !

जबलपुर में दुर्गा पंडाल की आड़ में चल रहा था जुआंफड़, पुलिस की दबिश में पकड़े गए 9 जुआड़ी !

प्रेषित समय :18:15:15 PM / Mon, Oct 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में घमापुर स्थित झंडा चौक में दुर्गा पंडाल की आड़ में जुए का अवैध और काला खेल बेखौफ चल रहा था. पुलिस को जब इस दुर्गा पंडाल के पीछे अचानक दबिश दी, तो वहां जुआ खेल रहे लोगों के होश उड़ गए. पुलिस की ताबड़तोड़ घेराबंदी देख जुआरियों में अफरा-तफरा और भगदड़ मच गई. पुलिस के हत्थे बचने के लिए भागे कई बदमाशों को पुलिस ने दौड़कर धर दबोचा.

पुलिस के अनुसार झंझा चौक घमापुर में दुर्गा पंडाल के पीछे देर रात जुआंफड़ सजाया गया, जहां पर युवक कार व दो पहिया वाहनों से जुआं खेलने पहुंचे. यहां पर जुआंफड़ चलने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने तीन थानों की पुलिस को साथ लेकर दबिश दी. पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ मच गई. पुलिस ने मौके से सौरभ केवट, निखिल सोनी, मोन्टल पासी, लल्ला उर्फ सचिन अहिरवार, सुरजीत सिंह, अशोक प्रजापति, सिद्धार्थ सोंधा, जय चौहान और ताज बेग को गिरफ्तार कर 67 हजार 450 रुपए जब्त किए. इसके अलावा पुलिस ने 8 मोबाइल फोन, कार व दो पहिया वाहन भी जब्त कर लिया. सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत सख्त मामला दर्ज कर लिया गया है. इस सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम देने में ओमती, सिविल लाइन, हनुमानताल और घमापुर थाने की पुलिस टीमों की भूमिका बेहद सराहनीय रही. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-