जबलपुर रेल मंडल के देवरी-गोसलपुर स्टेशनों के बीच रेल फाटक 326 से सड़क यातायात 22 अक्टूबर तक बंद

जबलपुर रेल मंडल के देवरी-गोसलपुर स्टेशनों के बीच रेल फाटक 326 से सड़क यातायात 22 अक्टूबर तक बंद

प्रेषित समय :19:08:02 PM / Mon, Oct 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के अंतर्गत देवरी-गोसलपुर रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित समपार क्रमांक 326 पर रेलपथ के अनुरक्षण एवं संरक्षा संबंधी कार्य के अंतर्गत ओवर हॉलिंग का कार्य किया जाना है. इस कार्य के चलते समपार के अप एवं डाउन रोड पर सड़क यातायात अस्थायी रूप से पूर्णत: बंद रहेगा.

उक्त कार्य मंगलवार 13 अक्टूबर 2026 को प्रात: 08:00 बजे से प्रारंभ होकर गुरुवार, दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को शाम 05:00 बजे तक किया जाएगा. इस अवधि में संबंधित समपार से सड़क यातायात का आवागमन बंद रहेगा. सड़क यातायात की सुविधा एवं आवागमन बनाए रखने के लिए वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे समपार फाटक क्रमांक 327, कुशनेर (पिपरिया) तथा देवरी स्टेशन एल. एच. एस  क्रमांक 325 का वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-