जबलपुर. एमपी के जबलपुर में तीन पत्ती चौराहा पर बीती रात सवारी बैठाने को लेकर उपजे मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. विवाद के दौरान एक ऑटो चालक ने दूसरे चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसके पेट में गंभीर चोटें आईं. इस सनसनीखेज घटना से चौराहे पर भारी अफरातफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई.
पुलिस के अनुसार अजय अहिरवार (उम्र 30 वर्ष), निवासी बड़ा पत्थर, रांझी के रूप में हुई है, जो किराए पर ऑटो चलाता है. बीती रात अजय अपना ऑटो लेकर मदनमहल से रांझी की ओर जा रहा था. तीन पत्ती चौराहे पर उसने कुछ सवारियां बैठा लीं. इसी दौरान वहां दूसरा ऑटो चालक आ गया और उसने विवाद शुरू कर दिया कि "तूने हमारी सवारी बैठा ली है, इसके पैसे हमें देने होंगे. बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई.
गुस्से में आकर आरोपी चालक ने अचानक चाकू निकाला और अजय अहिरवार के पेट पर वार कर दिया. हमले से गंभीर रूप से घायल होकर अजय वहीं सड़क पर गिर पड़ा. बीच चौराहे पर खून-खराबा और हमला होते देख आसपास के लोग सहम गए. मौके पर भारी भीड़ इक_ा होते देख हमलावर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही ओमती थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने बिना देर किए घायल अजय अहिरवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल (विक्टोरिया अस्पताल) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए फरार हमलावर ऑटो चालक की तलाश तेज कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

