काकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल होने जा रही महिला रेलवे स्टेशन में उतारी गई, हाईकोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका की डिस्पोज

काकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल होने जा रही महिला रेलवे स्टेशन में उतारी गई, हाईकोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका की डिस्पोज

प्रेषित समय :17:30:26 PM / Tue, Oct 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर.  कॉकारोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रोटेस्ट में शामिल होने दिल्ली जा रही महिला सुरक्षित घर पहुंच गई है. उनके साथ 18 लोगों को 10 अक्टूबर को इटारसी रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया था. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हिरासत बताते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी और बंदी प्रत्यक्षीकरण की मांग की थी. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि महिला सुरक्षित घर पहुंच गई है. इसके बाद चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने याचिका डिस्पोज कर दी.

इटारसी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के 16 कार्यकर्ताओं को गोवा एक्सप्रेस से जीआरपी ने उतार कर जिला पुलिस को सौंप दिया था. इनमें 4 युवतियां और 12 युवक थे. सभी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे. पुलिस कार्रवाई के विरोध में सीजेपी कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी. 8 अक्टूबर की शाम को ट्रेन से उतारे गए कार्यकर्ताओं को इटारसी के द पार्क रिसॉर्ट में रखा गया था. इस दौरान महाराष्ट्र की युवती ने आरोप लगाया था कि ट्रेन में पुलिस ने बदसलूकी की. उसके कपड़े खींचे. वहां कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी. इस पर ष्टछ्वक्क के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा था कि इमरजेंसी घोषित क्यों नहीं कर देते.

कोर्ट ने पेश करने या रिहा करने के दिए थे निर्देश-

मामले में लगाई गई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच ने नर्मदापुरम एसपी को प्रदर्शनकारियों को कोर्ट में पेश करने या रिहा करने के निर्देश दिए थे. कोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस को नोटिस भी जारी किया था.

वैध टिकट होने के बावजूद उतारा-

गोवा निवासी याचिकाकर्ता सार्दुल जितेंद्र बुआ ने याचिका में बताया था कि वह अपनी बहन प्रीति और अन्य साथियों के साथ दिल्ली जा रही थीं. सभी के पास ट्रेन की वैध टिकटें थीं, इसके बावजूद इटारसी में उन्हें ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया गया और जिला पुलिस को सौंप दिया गया.

इटारसी में सीजेपी के 16 कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारा

इटारसी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के 16 कार्यकर्ताओं को गोवा एक्सप्रेस से उतार लिया. इनमें 4 युवतियां और 12 युवक हैं. ये सभी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे. पुलिस कार्रवाई के विरोध में सीजेपी भूख हड़ताल पर हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-