WCR GMने पाँच रेलकर्मियों को उत्कृष्ट संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित, रेल हादसों को रोकने में अहम भूमिका निभाई थी

WCR GMने पाँच रेलकर्मियों को उत्कृष्ट संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित, रेल हादसों को रोकने में अहम भूमिका निभाई थी

प्रेषित समय :18:41:39 PM / Tue, Oct 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल परिचालन में उच्च स्तरीय सुरक्षा मानकों को बनाए रखने और संरक्षा के प्रति जागरूकता दिखाने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित किया जाता है. इसी क्रम में सितम्बर 2026 माह के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे में ड्यूटी के दौरान सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देकर संभावित दुर्घटनाओं को टालने वाले पाँच रेलकर्मियों को पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्री दिलीप कुमार सिंह द्वारा उत्कृष्ट संरक्षा जागरूकता पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया.

सितम्बर 2026 माह के पुरस्कृत कर्मचारियों में श्री शिवधारी सिंह/ गुड्स लोको पायलट/जबलपुर (जबलपुर मंडल), श्री कमलेन्द्र प्रताप सिंह/पॉइंट्समैन/खुटहा (जबलपुर मंडल), श्री विकास दुबे/ट्रैकमैन/-II/बीना (भोपाल मण्डल), श्री अमर सिंह मीणा/वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर/गंगापुर सिटी जंक्शन(कोटा मण्डल), श्री रजनीश कुमार मीना/ स्टेशन अधीक्षक/छबड़ा गुगोर (कोटा मण्डल) शामिल हैं.

पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडलों में तैनात इन रेलकर्मियों ने विभिन्न रेल खंडों पर गश्त और ड्यूटी के दौरान रेललाइन पर मोटर-साईकिल, हॉट एक्सल (Hot Axle), ब्रेक जाम एवं ब्रेकवान वैगन में हेवी लीकेज जैसी तकनीकी खामियों को समय रहते पहचान लिया. इनके द्वारा त्वरित गति से की गई सुरक्षात्मक कार्रवाइयों एवं आवश्यक संरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के कारण रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने में मदद मिली है.

हाप्रबंधक श्री सिंह ने इन सभी पुरस्कृत कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा और उनके द्वारा प्रदर्शित की गई सजगता की प्रशंसा करते हुए कहा कि रेलवे में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे सजग एवं समर्पित कर्मचारी पूरे ज़ोन के लिए प्रेरणास्रोत हैं. इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री एकनाथ मोहकर, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री मनोज गुरुमुखी एवं  उप मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार पाल सहित सेफ्टी विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-