पाकिस्तान में रेल हादसा: ट्रेन पटरी से उतरी, 6 की मौत,30 घायल, कराची से पेशावर जा रही थी गाड़ी

पाकिस्तान में रेल हादसा: ट्रेन पटरी से उतरी, 6 की मौत,30 घायल, कराची से पेशावर जा रही थी गाड़ी

प्रेषित समय :14:58:26 PM / Tue, Oct 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं.

ट्रेन सुबह करीब 5:15 बजे शेर शाह इलाके में पटरी से उतरी. रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, 13 डिब्बों को हादसे वाली जगह से हटा दिया गया है. पाकिस्तान में रेल हादसों का सिलसिला पुराना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 5 साल में देश में 500 से ज्यादा रेल हादसे दर्ज किए गए हैं.

प्रधानमंत्री शहबाज ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने को कहा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे में घायल यात्रियों को लेकर चिंता जताई. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से घायलों को बिना देरी के बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने को भी कहा. ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है. रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढऩे के साथ पाकिस्तान रेलवे और संबंधित अधिकारी ज्यादा जानकारी दे सकते हैं.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-