रेल न्यूज : जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर के बीच एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन

रेल न्यूज : जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर के बीच एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन

प्रेषित समय :18:36:12 PM / Wed, Oct 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01707/01708 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का 05-05 ट्रिप, कुल 10 सेवाओं के साथ संचालन करने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोचों के साथ संचालित होगी. यात्री इस स्पेशल ट्रेन में उपलब्ध सीट एवं बर्थ का लाभ उठाते हुए किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र अथवा आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आरक्षण करा सकते हैं.

जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल (01707)

गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से रात 20:20 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन कटनी मुड़वारा 21:35 बजे, दमोह 22:55 बजे, अगले दिन सागर 00:15 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 05:55 बजे, ग्वालियर 07:30 बजे, धौलपुर 08:50 बजे, आगरा कैंट 09:35 बजे, मथुरा जंक्शन 10:35 बजे एवं कोसीकलां 11:10 बजे रुकते हुए रविवार को दोपहर 14:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी. यह ट्रेन कुल 05 ट्रिप संचालित होगी.

हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल (01708)

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 01708 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 15:45 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन कोसीकलां 17:15 बजे, मथुरा जंक्शन 19:35 बजे, आगरा कैंट 20:30 बजे, धौलपुर 21:45 बजे, ग्वालियर 22:40 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मध्यरात्रि 00:05 बजे, सागर 03:30 बजे, दमोह 04:40 बजे एवं कटनी मुड़वारा 06:10 बजे रुकते हुए सोमवार को सुबह 09:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन भी कुल 05 ट्रिप संचालित होगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-