जबलपुर में भेड़ाघाट में दुर्गा प्रतिमा देखकर लौट रहे युवकों पर कातिलाना हमला,

जबलपुर में भेड़ाघाट में दुर्गा प्रतिमा देखकर लौट रहे युवकों पर कातिलाना हमला,

प्रेषित समय :17:26:12 PM / Wed, Oct 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में भेड़ाघाट क्षेत्र में दुर्गाजी के दर्शन करके लौट रहे युवकों पर प्राणघातक हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हाईवे पर मामूली सी बात को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने युवकों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
                           पुलिस के अनुसार ठाकुरसिंह राजपूत निवासी ग्राम कूडऩ अपने दोस्त अमित पटेल व भाई राजा के साथ बीती रात 11 बजे के लगभग दुर्गा जी देखने के लिए जबलपुर गया था। जहां से तीनों दोस्त अपने घर जाने के लिए निकले, जब वे अंजनी धाम मंदिर के पास, हाईवे रोड, भेड़ाघाट से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार तीन लड़कों ने अमित पटेल की स्कूटी के सामने गाड़ी रोक दी। अमित ने इसका विरोध किया, तो मोटरसाइकिल से उतरे दो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला कर दिया। एक आरोपी ने पेट में नाभि के ऊपर और दूसरे ने नाभि के नीचे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला होते देख राह चलते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिन्हे देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। हमले की खबर मिलते ही परिजन पहुंच गए और अमित को निजी अस्पताल में भरती कराकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश  शुरु कर दी है। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-