रेल न्यूज: बीना स्टेशन को बायपास करते हुए फ्लाईओवर मार्ग से अगले कुछ दिनों तक चलेंगी ट्रेनें

रेल न्यूज: बीना स्टेशन को बायपास करते हुए फ्लाईओवर मार्ग से अगले कुछ दिनों तक चलेंगी ट्रेनें

प्रेषित समय :19:21:35 PM / Sat, Oct 17th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल के बीना स्टेशन पर परिचालन सुगमता, संरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने एवं रेल अवसंरचना के आवश्यक उन्नयन कार्य के दृष्टिगत रेल प्रशासन द्वारा प्रशासनिक व जनहित में यात्री ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी संशोधन किया गया है। इसके अंतर्गत पश्चिम मध्य रेलवे परिक्षेत्र से संचालित एवं गुजरने वाली कतिपय रेल सेवाओं को निर्धारित तिथियों में निरस्त, कुछ को परिवर्तित/बायपास मार्ग से संचालित तथा कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक स्टेशनों पर शॉर्ट-टर्मिनेट अथवा शॉर्ट-ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया गया है।

निरस्त रहने वाली यात्री ट्रेनें

1) बीना–रूठियाई मेमू (61611): दिनांक 17 से 25 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगी। कुल 9 फेरे।
2) रूठियाई–बीना मेमू (61612): दिनांक 17 से 25 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगी। कुल 9 फेरे।
3)  बीना–रूठियाई मेमू (61625): दिनांक 17 से 25 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगी। कुल 9 फेरे।
4) रूठियाई–बीना मेमू (61626): दिनांक 17 से 25 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगी। कुल 9 फेरे।

परिवर्तित मार्ग से संचालित होने वाली ट्रेनें

बीना स्टेशन को बायपास करते हुए फ्लाईओवर मार्ग से चलने वाली गाडिय़ां

1) बांद्रा टर्मिनस–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19053): दिनांक 16 एवं 23 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग महादेवखेड़ी–मालखेड़ी–आगासोद होकर संचालित होगी। कुल 2 फेरे।
2) मुजफ्फरपुर–सूरत एक्सप्रेस (19054): दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग आगासोद–मालखेड़ी–महादेवखेड़ी होकर संचालित होगी। कुल 1 फेरा।
3) गोरखपुर–ओखा एक्सप्रेस (15045): दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग आगासोद–मालखेड़ी–महादेवखेड़ी होकर संचालित होगी। कुल 1 फेरा।
4) ओखा–गोरखपुर एक्सप्रेस (15046): दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग महादेवखेड़ी–मालखेड़ी–आगासोद होकर संचालित होगी। कुल 1 फेरा।
5) अहमदाबाद–दरभंगा एक्सप्रेस (19165): दिनांक 18, 21 एवं 23 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग महादेवखेड़ी–मालखेड़ी–आगासोद होकर संचालित होगी। कुल 3 फेरे।
6) दरभंगा–अहमदाबाद एक्सप्रेस (19166): दिनांक 17, 19, 21 एवं 24 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग आगासोद–मालखेड़ी–महादेवखेड़ी होकर संचालित होगी। कुल 4 फेरे।
7) अहमदाबाद–बनारस सिटी एक्सप्रेस (19167): दिनांक 17, 19, 20, 22 एवं 24 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग महादेवखेड़ी–मालखेड़ी–आगासोद होकर संचालित होगी। कुल 5 फेरे।
8) बनारस सिटी–अहमदाबाद एक्सप्रेस (19168): दिनांक 18, 20, 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग आगासोद–मालखेड़ी–महादेवखेड़ी होकर संचालित होगी। कुल 4 फेरे।
9) भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस (14814): दिनांक 17, 18 एवं 19 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग भोपाल–संत हिरदाराम नगर–मक्सी–रूठियाई होकर संचालित होगी। कुल 3 फेरे।
10)  जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस (14813): दिनांक 17, 18 एवं 19 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग रूठियाई–मक्सी–संत हिरदाराम नगर–भोपाल होकर संचालित होगी। कुल 3 फेरे।
11) तिरुचिरापल्ली–भगत की कोठी एक्सप्रेस (20482): दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग भोपाल–संत हिरदाराम नगर–मक्सी–नागदा–कोटा–सवाई माधोपुर होकर संचालित होगी। कुल 1 फेरा।

आंशिक रूप से समाप्त एवं प्रारंभ होने वाली ट्रेनें

1) ललितपुर–बीना मेमू (64618): दिनांक 18 से 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर आगासोद स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी। कुल 8 फेरे।
2) बीना–ललितपुर मेमू (64617): दिनांक 18 से 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर आगासोद स्टेशन से प्रारंभ होगी। कुल 8 फेरे।
3) कटनी–बीना मेमू (11602): दिनांक 17 से 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर खुरई स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी। कुल 9 फेरे।
4) बीना–कटनी मेमू (11601): दिनांक 18 से 26 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर खुरई स्टेशन से प्रारंभ होगी। कुल 9 फेरे।
5) कोटा–बीना मेमू (11603): दिनांक 17 से 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी। कुल 9 फेरे।
6) बीना–कोटा मेमू (61634): दिनांक 17 से 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन से प्रारंभ होगी। कुल 9 फेरे।
7) कोटा–बीना मेमू (61633): दिनांक 17 से 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर मुंगावली स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी। कुल 9 फेरे।
8) बीना–कोटा मेमू (11604): दिनांक 18 से 26 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर मुंगावली स्टेशन से प्रारंभ होगी। कुल 9 फेरे।
9)  भोपाल–बीना मेमू (61631): दिनांक 18 से 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर मंडी बामोरा स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी। कुल 8 फेरे।
10) बीना–भोपाल मेमू (11606): दिनांक 18 से 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर मंडी बामोरा स्टेशन से प्रारंभ होगी। कुल 8 फेरे।
11) भोपाल–बीना मेमू (11605): दिनांक 17 से 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर मंडी बामोरा स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी। कुल 9 फेरे।
12) बीना–भोपाल मेमू (61632): दिनांक 17 से 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर मंडी बामोरा स्टेशन से प्रारंभ होगी। कुल 9 फेरे।
13)  बीना–कटनी मुड़वारा मेमू (61619): दिनांक 19 से 26 अक्टूबर 2026 तक यह ट्रेन बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन से फ्लाईओवर मार्ग द्वारा 10:20 बजे प्रारंभ होगी। कुल 8 फेरे।
14) कटनी मुड़वारा–बीना मेमू (61620): दिनांक 18 से 25 अक्टूबर 2026 तक यह ट्रेन बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन तक विस्तारित रहेगी। महादेवखेड़ी स्टेशन पर इसका आगमन समय 00:50 बजे रहेगा। कुल 9 फेरे।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-