जबलपुर। एमपी के जबलपुर में नवागत कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा आज मझौली विकासखंड की रानीताल ग्राम पंचायत पहुंचे। यहां उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके जल्द निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचने की स्थिति भी जानी।
चौपाल में कलेक्टर ने अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने को कहा। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति भी देखी गई। ग्राम पंचायत के दौरे के बाद कलेक्टर संदीपनी उच्चतर विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों से पढ़ाई और स्कूल की गतिविधियों के बारे में बातचीत की। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।
विष्णु वराह मंदिर में किए दर्शन-
कलेक्टर ने श्री विष्णु वराह मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान विधायक अजय विश्नोई भी मौजूद थे। इसके बाद जनपद सभागार में जनसंवाद हुआ, जिसमें स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।
जबलपुर के नवागत कलेक्टर ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, ग्रामीणों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश
प्रेषित समय :19:37:31 PM / Fri, Oct 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर



