जबलपुर में समाचार मीडिया और गांधी पुस्तक का भव्य लोकार्पण, दोनों की भूमिका पर किया गया गहन विचार मंथन

जबलपुर में समाचार मीडिया और गांधी पुस्तक का भव्य लोकार्पण, दोनों की भूमिका पर किया गया गहन विचार मंथन

प्रेषित समय :18:02:35 PM / Sun, Oct 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. गांधी संवाद परिषद के तत्वावधान में गांधीवादी अध्येता राजेश बहुगुणा की प्रथम पुस्तक 'समाचार मीडिया और गांधीÓ का भव्य लोकार्पण समारोह 17 अक्टूबर को नेपियर टाउन स्थित होटल अन्नपूर्णा इन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल ने की. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक खांडेकर उपस्थित रहे, जबकि पुस्तक की विस्तृत व्याख्या प्रो. भारती शुक्ल द्वारा प्रस्तुत की गई.

लोकार्पण समारोह के दौरान उपस्थित प्रबुद्ध वक्ताओं ने महात्मा गांधी के विचारों और वर्तमान दौर में समाचार माध्यमों की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श किया. वक्ताओं ने रेखांकित किया कि आज के आधुनिक समय में मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारी, नैतिक मूल्यों और गांधीवादी विचारधारा की प्रासंगिकता पर चिंतन करना अत्यंत आवश्यक हो गया है. यह आयोजन साहित्य, पत्रकारिता और गांधीवादी दर्शन के बीच एक सार्थक संवाद को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ. इस सफल आयोजन में नवनीत माहेश्वरी, के.के. अग्रवाल, रूपेंद्र पटेल, राजेंद्र चंद्रकांत राय, रमेश बड़कुल, राजेश द्विवेदी, बबुआ शुक्ला, प्रशांत मिश्रा, नितिन जैन एवं चंद्रा साहब का विशेष योगदान रहा.

गांधी संवाद परिषद का उद्देश्य-

कार्यक्रम में बताया गया कि गांधी संवाद परिषद का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और समसामयिक मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा की परंपरा को समृद्ध बनाना है. कार्यक्रम के अंत में गांधी संवाद परिषद के संयोजक अनुराग जैन गढ़ावाल ने न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल, मुख्य अतिथि दीपक खांडेकर, व्याख्याकार प्रो. भारती शुक्ल, लेखक राजेश बहुगुणा तथा उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-