जबलपुर के विजय नगर में डॉक्टर के साथ लूट, मोबाइल फोन छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे

जबलपुर के विजय नगर में डॉक्टर के साथ लूट, मोबाइल फोन छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे

प्रेषित समय :14:43:49 PM / Thu, Oct 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में विजय नगर स्थित जीरो डिग्री के पास डॉक्टर तुषार गुप्ता के साथ उस वक्त लूट हो गई जब वे टहलने के लिए निकले थे. बाइक सवार बदमाशों ने डाक्टर गुप्ता का दो लाख रुपए कीमत का मोबाइल छीना और भाग निकले.

बताया गया है कि जबलपुर में लेडी एल्गिन अस्पताल के ब्लड बैंक में पदस्थ डॉक्टर तुषार गुप्ता रोज की तरह घूमने के लिए जीरो डिग्री गए थे. इस दौरान फोन आने पर वे बात करते हुए पैदल आगे बढ़ रहे थे. तभी तभी बिना नंबर की काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर मोबाइल लूटकर फरार हो गए. मोबाइल की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है.

डॉक्टर ने बदमाशों को पकडऩे की कोशिश की, लेकिन वे भागने में सफल रहे. डॉ. तुषार गुप्ता कचनार सिटी के गेट नंबर-2 के पास रहते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि जीरो डिग्री की ओर पैदल घूमने गए थे. मेन रोड पर पहुंचने के दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आया.

वे चलते हुए बात कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवक नजदीक आए और मोबाइल छीनकर भाग निकले. दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढंक रखे थे. वारदात के बाद डॉक्टर विजय नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. फुटेज में बिना नंबर की काले रंग की बाइक पर दो युवक दिखाई दे रहे हैं. विजय नगर थाना प्रभारी धीरज राज के मुताबिक, बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-